छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स | प्रश्न उत्तर – 6 अगस्त 2017

इस ख़बर को शेयर करें:

सरकारी व गैर-सरकारी जैसी तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ख़बर जंक्शन सभी प्रतियोगियों के लिए लाया है – सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब जो हरियाणा की सभी CLERK आदि परीक्षा के लिए~हरियाणा प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जातें हैं। इसी की तैयारी के लिए हम आपके लिए यहाँ कुछ उपयोगी सवाल जवाब शेयर कर रहें हैं। आशा है कि हमारा ये प्रयास आपको ज़रूर अच्छा लगेगा। धन्यवाद।।

1. हरियाणा में इंडो-ग्रीक सिक्के किस स्थान से मिले हैं?
उत्तर-खोखराकोट (रोहतक)
2. पंचायत चुनाव में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर-21 वर्ष
3. पंचायत चुनाव में भाग लेने के लिए महिलाओं और अनुसूचित जाति के व्यक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कितनी निर्धारित की गयी है ?
उत्तर-8वीं पास
4. पंचायत चुनाव किसकी देखरेख में होते हैं ?
उत्तर-राज्य चुनाव आयोग
5. हरियाणा में सरकार द्वारा शहरों में शौचालय निर्माण हेतु कितनी राशि दी जाती है ?
उत्तर-14000 रुपए
6. हरियाणा में प्रति वर्ग किलोमीटर जनसंख्या घनत्व कितना है ?
उत्तर-573
7. हरियाणा में ख्याति प्राप्त प्रबंधन और विकास संस्थान (MDI) कहाँ स्थित है?
उत्तर-गुडगाँव
8. हरियाणा में हड़प्पा सभ्यता से पूर्व की सभ्यता के आभूषण और अवशेष कहाँ से मिले हैं ?
उत्तर-कुनाल (हिसार)
9. अशोक कालीन टोपरा (अम्बाला के निकट) अभिलेख को किसने दिल्ली के पुराने किले में स्थापित किया था?
उत्तर-फिरोजशाह तुगलक
10. किस बौद्ध ग्रन्थ में हरियाणा के बारे में जानकारी मिलती है ?
उत्तर-दिव्यावदान में
11. सिंधु घाटी सभ्यता के केंद्र बनावली (हिसार) की खोज किसने की थी?
उत्तर-1973-74 में आर.एस.बिष्ट ने
12. सिंधु घाटी सभ्यता के हरियाणा में स्थित किस केंद्र से मिट्टी का हल और जौ के साक्ष्य मिले हैं?
उत्तर-बनावली (हिसार)
13. महान मौर्य शासक अशोक ने हरियाणा में कहाँ स्तूप बनवाया था?
उत्तर-थानेसर
14. छठी शताब्दी में थानेसर में वर्धन वंश की स्थापना किसने की थी?
उत्तर-पुष्यभूति
15. मिहिरभोज के समय (नौवी शताब्दी) में कौनसा नगर घोड़ों के व्यापार का प्रमुख केंद्र था?
उत्तर-पेहोवा
16. हरियाणा का सबसे लम्बे समय तक राज्यपाल कौन रहा है?
उत्तर-श्री बीरेंद्र नारायण चक्रवर्ती
17. हरियाणा में कोटला की पहाड़ियाँ कहाँ है?
उत्तर-मेवात में
18. इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्टृ रिपोर्ट (एफएसआई) 2013 के अनुसार हरियाणा में वन आवरण कितने वर्ग किलोमीटर है ?
उत्तर-1586 वर्ग किलोमीटर।
19. हरियाणा राज्य के भौगोलिक क्षेत्र के कितने प्रतिशत पर वनावरण है ?
उत्तर-3.59%
20. हरियाणा राज्य में ट्री कवर कितने क्षेत्र पर है?
उत्तर- 1282 वर्ग किलोमीटर
21. हरियाणा राज्य के भौगोलिक क्षेत्र के कितने प्रतिशत पर वृक्ष आवरण है ?
उत्तर- 2.90%
22. हरियाणा के किस शहर में ‘हेरिटेज स्टीम लोकोमोटिव म्यूजियम’ है?
उत्तर-रेवाड़ी
23. विश्व का सबसे पुराना चालू हालत में रेल इंजन कौनसा है ?
उत्तर-फेरी क्वीन
24. हरियाणा में गठित गौ-सेवा आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर-मनीराम मंगला
25. हरियाणा में आवारा गायों को रखने के लिए पहला गौ अभ्यारण्य कहाँ बनाया जा रहा है ?
उत्तर-हिसार
26. हरयाणा, साहिवाल और गिर किसकी नस्लें हैं?
उत्तर-गाय
27. बहादुरगढ़ कस्बे का पुराना नाम क्या है ?
उत्तर-शर्फाबाद
28. रोहतक में 1857 की क्रांति की शुरुवात किसने की थी ?
उत्तर-रांघडों ने
29. डॉ सूरजभान के नेतृत्व में हरियाणा के किस ऐतिहासिक स्थान की खुदाई की गई थी?
उत्तर-मिताथल (भिवानी)
30. ‘पंचवटी’ हरियाणा के किस जिले में स्थित है ?
उत्तर-पलवल
31.पानीपत के दूसरे युद्ध में किसकी विजय हुई?
उत्तर- अकबर|
32. किन्हें भाखड़ा डैम का जन्मदाता माना जाता है?
उत्तर-चौधरी छोटूराम
33. हरियाणा में कितने मंडल हैं?
उत्तर-4
34. गुडगाँव मंडल में कौनसे जिले शामिल हैं?
उत्तर-6 जिले गुडगाँव, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़।
35. अम्बाला मंडल में कौनसे जिले शामिल हैं?
उत्तर-5 जिले अम्बाला, यमुनानगर,पंचकुला, कुरुक्षेत्र और कैथल।
36. रोहतक मंडल में कौनसे जिले हैं?
उत्तर-5 जिले रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और करनाल।
37. हिसार मंडल में कौनसे जिले शामिल हैं?
उत्तर-5 जिले हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा और जींद।
38. जब 1 नवम्बर 1966 को हरियाणा राज्य बना तब इसमें कितने जिले शामिल थे?
उत्तर-7 जिले अम्बाला, रोहतक, महेंद्रगढ़, गुडगाँव, करनाल, हिसार और जींद।
39. हरियाणा का 21वां जिला कौनसा और कब बना?
उत्तर-पलवल 13 अगस्त 2008 को।
40. हरियाणा के किस जिले का मुख्यालय किसी अन्य शहर में स्थित है?
उत्तर-महेंद्रगढ़ का नारनौल में।
41. देश का राष्ट्रीय कैंसर संस्थान कहाँ 2035 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है?
उत्तर-बाढ़सा (झज्जर)
42. हरियाणा में परमाणु विद्युत केंद्र कहाँ बनाया जा रहा है?
उत्तर-गोरखपुर (फतेहाबाद)
43. ओलम्पिक की एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन थी?
उत्तर- कर्णम मल्लेश्वरी
44. क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का भारत में कौनसा स्थान है ?
उत्तर-20वां
45. हरियाणा का लौह पुरुष कौन कहलाता है ?
उत्तर-चौ. बंसीलाल
46. ऑनलाइन जन
46. ऑनलाइन जन शिकायत दर्ज करने वाला भारत का पहला राज्य कौनसा था ?
उत्तर- हरियाणा (सन 2010 में)
47. चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय हरियाणा के किस जिले में स्थापित किया गया है ?
उत्तर-सिरसा
48. हरियाणा के दक्षिण क्षेत्र में स्थित पहाड़ियॉं निम्न में से किसका हिस्सा हैं ?
उत्तर- अरावली पहाड़ियां
49. हरियाणा राज्य का गठन संविधान के किस संशोधन द्वारा हुआ ?
उत्तर-17 वें
50. हरियाणा भारत के कौन-से राज्य के रूप में अस्तित्व में आया ?
उत्तर-17वें

50. हरियाणा भारत के कौन-से राज्य के रूप में अस्तित्व में आया ?
उत्तर-17वें
51. हरियाणा राज्य का वन क्षेत्र कितना हैं ?
उत्तर-1559 वर्ग किलोमीटर
52. इब्राहीम लोदी का मकबरा स्थित हैं ?
उत्तर-पानीपत में
53. राव तेजसिंह का तालाब कहॉं स्थित हैं ?
उत्तर-रेवाड़ी
54. राज्य में घण्टेश्वर मन्दिर स्थित हैं ?
उत्तर-रेवाड़ी
55. हरियाणा के किस जिले में सर्वाधिक सरसों का उत्पादन होता हैं ?
उत्तर-महेंद्रगढ़
56. हरियाणा राज्य में “भिवानी टैक्सटाइल मिल” की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर-1937 में
57. हरियाणा के किस जिले में नाहरसिंह स्टेडियम (मयूर) स्थित हैं ?
उत्तर-फरीदाबाद
58. हरियाणा में पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लगाया गया था?
उत्तर-1967 में
59. स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपतराय ने हरियाणा राज्य के किस स्थान को अपना राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्षेत्र बनाया था ?
उत्तर-हिसार
60. “महाभारत” की रचना महर्षि वेदव्यास द्वारा हरियाणा के किस नगर में की थी ?
उत्तर-कुरुक्षेत्र

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़