छोड़कर सामग्री पर जाएँ

देश-विदेश की प्रसिद्ध घटनाओं में क्या था 1 सितम्बर के दिन का इतिहास?

इस ख़बर को शेयर करें:

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 1 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई और मशहूर धारावाहिक अभिनेता राम कपूर का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

1 सितम्बर, 1574 – सिक्खों के तीसरे गुरु अमरदास का निधन हुआ।
1 सितम्बर, 1807 – अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये।
1 सितम्बर, 1878 – एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी। यह कंपनी बोस्टन की टेलीफोन डिस्पैच कंपनी थी।
1 सितम्बर, 1905 – सस्केचेवान और अलबर्रटा कनाडा का नौवां और दसवां प्रांत बना।
1 सितम्बर, 1921 – भारतीय क्रिकेटर माधव मंत्री का जन्म हुआ।
1 सितम्बर, 1922 – रेडिया पर पहला दैनिक समाचार कार्यक्रम ‘द रेडियो डाइजेस्ट’ शुरू हुआ।
1 सितम्बर, 1923 – ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचायी।
1 सितम्बर, 1923 – मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म हुआ।
1 सितम्बर, 1933 – हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का जन्म हुआ।
1 सितम्बर, 1939 – जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।
1 सितम्बर, 1942 – महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी का गठन किया।
1 सितम्बर, 1947 – भारतीय मानक समय की शुरूआत हुई।
1 सितम्बर, 1956 – भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।
1 सितम्बर, 1956 – राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।
1 सितम्बर, 1962 – महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुयी।
1 सितम्बर, 1964 – इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।

इसे भी देखें : देश-विदेश की प्रसिद्ध घटनाओं में क्या था 31 अगस्त के दिन का इतिहास?

1 सितम्बर, 1972 – मिस्र और लीबिया ने फेडरेशन बनाया।
1 सितम्बर, 1973 – मशहूर धारावाहिक अभिनेता राम कपूर का जन्म हुआ।
1 सितम्बर, 1979 – अमेरिका की पायोनियर-11 शनि ग्रह की यात्रा पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
1 सितम्बर, 1985 – टाइटेनिक जहाज को डॉ रॉबर्ट बेलार्ड और ज्यां लुई मिशेल द्वारा अमेरिका और फ्रांस के संयुक्त अभियान में खोज निकाला गया।
1 सितम्बर, 1994 – उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।
1 सितम्बर, 1997 – साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एमसी मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
1 सितम्बर, 1998 – जे.के. रॉलिंग की किताब ‘हैरी पॉटर एंड द सॉरसेरर्स स्टोन को अमेरिका में जारी किया गया। यह हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली पुस्तक थी।
1 सितम्बर, 2000 – चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
1 सितम्बर, 2003 – लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।
1 सितम्बर, 2004 – पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
1 सितम्बर, 2005 – सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
1 सितम्बर, 2006 – एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयार्क में निधन हुआ।
1 सितम्बर, 2007 – फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।
1 सितम्बर, 2008 – यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़