छोड़कर सामग्री पर जाएँ

देश-विदेश की प्रसिद्ध घटनाओं में क्या था 18 अगस्त के दिन का इतिहास?

इस ख़बर को शेयर करें:

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 18 अगस्त के दिन फिल्म निर्देशक, गीतकार और कवि गुलजार का जन्‍म हुआ और नेताजी सुभाष चंद बोस ताईवान के ताईहोकु में विमान दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

18 अगस्त, 1201 – उत्तरी यूरोपीय देश लातविया की राजधानी रिगा की स्थापना हुई।
18 अगस्त, 1800 – गवर्नर जनरल लार्ड वैलेजली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
18 अगस्त, 1838 – अमेरिका का पहला नौसैनिक अभियान शुरू हुआ।
18 अगस्त, 1858 – नीदरलैंड तथा जापान के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
18 अगस्त, 1868 – फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।
18 अगस्त, 1872 – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नेत्रहिन संगीतज्ञ पंडित विष्णु दिगंबर का जन्म हुआ।
18 अगस्त, 1891 – कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत हुई।
18 अगस्त, 1900 – पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म हुआ।
18 अगस्त, 1914 – जनरल दुबैल के नेतृत्व में फ्रांंसीसी सेना ने पूर्वोत्तर फ्रांस के सर्रेबर्ग पर कब्जा किया।
18 अगस्त, 1926 – मौसम मानचित्र पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित किया गया।
18 अगस्त, 1934 – फिल्म निर्देशक, गीतकार और कवि गुलजार का जन्‍म हुआ।
18 अगस्त, 1945 – नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की ताइवान के ताइहोकू हवाइअड्डे पर विमान दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल और संभवत: जापान के सैन्य अस्पताल में निधन हुआ।

इसे भी देखें : देश-विदेश की प्रसिद्ध घटनाओं में क्या था 17 अगस्त के दिन का इतिहास?

18 अगस्त, 1945 – सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की।
18 अगस्त, 1949 – मध्य यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अपनाया गया।
18 अगस्त, 1951 – खड्गपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्थापना हुई।
18 अगस्त, 1952 – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खडग़पुर की शुरुआत।
18 अगस्त, 1963 – अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति बना।
18 अगस्त, 1964 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा को ओलम्पिक खेलों में भाग लेने से रोक दिया गया। यह प्रतिबंध दक्षिणी अफ़्रीक़ा की सरकार की नीतियों के चलते लगा था।
18 अगस्त, 1998 – अमरीका में पहली बार हृदय के ऑप्रेशन को इंटरनेट पर दिखाया गया। यह ऑप्रेशन डॉक्टर राबर्ट लाज़ारा ने किया था।
18 अगस्त, 2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने विपक्ष के भारी दबाव में त्यागपत्र दिया।
18 अगस्त, 2012 – अफगानिस्तान में नाटो के हवाई हमले में करीब 13 आतंकवादी मारे गए।
18 अगस्त, 2013 – पश्चिम बंगाल में एक बस में बम विस्फोट में छह लोग मारे गए।

नोट – प्रश्नों के सही जवाब [ उत्तर] या किसी भी प्रकार की त्रुटियाँ के लिए ख़बर जंक्शन जिम्मेदार नहीं होगा, कृपया प्रश्नों के उत्तर के लिए उचित साधनों का उपयोग करें।

गणेश मुखी रूद्राक्ष पहने हुए व्यक्ति को मिलती है सभी क्षेत्रों में सफलता एलियन के कंकालों पर मैक्सिको के डॉक्टरों ने किया ये दावा सुबह खाली पेट अमृत है कच्चा लहसुन का सेवन श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज महिला आरक्षण का श्रेय लेने की भाजपा और कांग्रेस में मची होड़